भोला जाए बसे काशी में, गिरिजा महारानी के संग।२
गिरिजा महारानी के संग,भोला पार्वती के संग। भोला जाय…..
कई मन पी लेई गुटी तंबाखू, कई मन पी लेई भंग।🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹कई पुड़िया गांजे की पी लई,हो गए नशे में तंग।
भोला जाए बसे काशी में, गिरिजा महारानी के संग।२।
सो मन पी लेई गुटी तंबाखू, दस मन पी लेई भंग।🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹सो पुड़िया गांजे की पी लई,हो गए नशे में तंग।
भोला जाए बसे काशी में, गिरिजा महारानी के संग।२
कौन पिए कौन पिलाए,कौन पिसाए भंग।कौन बनाए गांजे की पुड़िया,कौन जमाए रंग।
भोला जाए बसे काशी में, गिरिजा महारानी के संग।२
शंकर पीवे सती पिलावे,गोरा घोटे भंग।गणपत बनाए गांजे की पुड़िया,भक्त जमावे रंग।
भोला जाए बसे काशी में, गिरिजा महारानी के संग।२