Categories
Ganesh bhajan lyrics गणेश भजन लिरिक्स

Ganesh Ji bhajan,chahe sukh ho, चाहे सुख हो चाहे दुःख हो

चाहे सुख हो चाहे दुःख हो,गणपति मेरे साथ है।

चाहे सुख हो चाहे दुःख हो,गणपति मेरे साथ है।गणपति मेरे साथ है,बप्पा मेरे साथ है।

सबसे पहले इस जगत में स्वामी, तेरा पूजन होता है। सुख संपति वैभव खातिर, मंगल सुमीरन होता है।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺 सारे मंगल काज की देवा, तुझसे ही शुरुआत है।गणपति मेरे साथ है,बप्पा मेरे साथ है। 🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺मंगल मूर्ति के होते, डरने की क्या बात हैगणपति मेरे साथ है,बप्पा मेरे साथ है।

सारे विघ्न मिटाने वाले, जीवन को आसान करें। काज सफल करते हैं देवा, भक्तों का कल्याण करें।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺 रखे ध्यान भक्तों का स्वामी, ऐसे दीनानाथ है।गणपति मेरे साथ है,बप्पा मेरे साथ है।मंगल मूर्ति के होते, डरने की क्या बात हैगणपति मेरे साथ है,बप्पा मेरे साथ है।

अन्न धन के भंडार भरे हैं, जिस घर तेरा आसन है। रोग दोष भय पास रहे ना, जहां पर नाथ गजानन है।🌺🌺🌺🌺🌺🌺 शुभ और लाभ के दाता गणपति, साथ में लक्ष्मी मात है।गणपति मेरे साथ है,बप्पा मेरे साथ है।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺मंगल मूर्ति के होते, डरने की क्या बात है।गणपति मेरे साथ है,बप्पा मेरे साथ है।

धुम्रवर्ण लंबोदर स्वामी, एकदंत अविनाशी है। धरती अंबर दशों दिशाएं,शुभ चरणों की दासी है।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺तेरी दया से अंधकार में,हो जाती प्रभात है।गणपति मेरे साथ है,बप्पा मेरे साथ है।🌺मंगल मूर्ति के होते, डरने की क्या बात है।गणपति मेरे साथ है,बप्पा मेरे साथ है।

चाहे सुख हो चाहे दुःख हो,गणपति मेरे साथ है।गणपति मेरे साथ है,बप्पा मेरे साथ है।

Leave a comment