Categories
निर्गुण भजन nirgun Bhajan

Data ek ram, भिखारी सारी दुनिया, दाता एक राम,nirgun Bhajan

भिखारी सारी दुनिया, दाता एक राम

भिखारी सारी दुनिया, दाता एक राम, पुजारी सारी दुनियां, दाता एक राम।

द्वार पे उसके जाके, कोई भी पुकारता। परम कृपा दे अपनी, भव से उबारता।🌹🌹🌹🌹 ऐसे दिनानाथ पे, बलिहारी सारी दुनिया। दाता एक राम।🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹 भिखारी सारी दुनिया, दाता एक राम।

दो दिन का जीवन प्राणी, करले विचार तूं। प्यारे प्रभु को अपने, मन में निहार तूं।🌹🌹 बिना हरि नाम के, दुखियारी सारी दुनिया। दाता एक राम, भिखारी सारी दुनिया। दाता एक राम।

नाम का प्रकाश जब, अंदर जगाएगा। प्यारे श्रीराम का तूं, दर्शन पाएगा।🌹🌹🌹🌹🌹 ज्योति से जिसकी है, उजियारी सारी दुनिया। दाता एक राम, भिखारी सारी दुनिया। दाता एक राम।

भिखारी सारी दुनिया, दाता एक राम, पुजारी सारी दुनियां, दाता एक राम।

Leave a comment