Categories
निर्गुण भजन nirgun Bhajan

Nirgun bhajan,bangla ajab banya, बंगला अजब बनया

बंगला अजब बना महाराज, जा में नारायण बोले

बंगला अजब बना महाराज, जा में नारायण बोले। नारायण बोले बंगले में, परमेश्वर बोले।

पांच तत्व की ईट बनाई, तीन गुणों का गारा। छत्तीसों कि छात बनाई, चेतन है चेजारा।बंगला….

इस बंगले के दस दरवाजे, बीच पवन का खंबा। आवत जावत कछु नहीं दिखे, यह भी एक अचंभा। बंगला…

इस बंगले में चौपड़ मांडी, खेले पांच पच्चीसा। कोई तो बाजी हार चलो है, कोई चलया जुग जीता।बंगला….

इस बंगले में पातर नाचे, मनवा ताल बजाए। नीरत सूरत का बांध घुंघरू, राग छत्तीसु गावे।बंगला…

कहे मछंदर सुन जति गोरख, जिन ये बंगला गाया।इस बंगले का गावन हारा, बहुरी जन्म नहीं पाया। बंगला….

Leave a comment