Categories
krishna bhajan lyrics कृष्ण भजन लिरिक्स

Maiya chote se kanhaiya ka sindhara kar de, मैया छोटे से कन्हैया का सिंधारा कर दे,कृष्ण भजन

मैया छोटे से कन्हैया का सिंघारा कर दे।२

तर्ज,सासु लड़ मत लड़ मत

मैया छोटे से कन्हैया का सिंघारा कर दे।२

चोक चाननी आई मैया, लाल का लाड़ करादे।कई दिनों से नहायो कोनी, मलमल कर नहला दे ।🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹मैया गोदी में बैठा कर, सर पर हाथ धर दे। मैया छोटे से…..

छोटे-छोटे हाथों में, मेहंदी तुम मंडवा दे ।🌹चांदी का डंका मंगवा दे,कपड़ा नया सिलवा दे। मैया माखन की कटोरी इनके आगे कर दे। मैया छोटे से…

मैया तेरे राजकूंवर की ले ले खूब बलैया ।बनवारी तेरे आंगन में नाचे ता ता थैया ।🌹 सोनो सोनो तेरो लल्लो लून राई कर दे। मैया छोटे से….

Leave a comment