Categories
विविध भजन

Bajao ram naam ki Tali,बजाओ राम नाम की ताली।

बजाओ राम नाम की ताली।

बजाओ राम नाम की ताली। बजाओ राम नाम की ताली। मेरे प्रभु बिन सूना सूना है संसार, दर्शन दो एक बार दर्शन दो गिरधारी। बजाओ राम नाम की ताली।



कहां रहे तुलसा, कहां रहे राम, कहां रहे गिरधारी, बजाओ राम नाम की ताली ।

वृंदावन रहे तुलसा, अयोध्या रहे रामा, मथुरा में गिरधारी, बजाओ राम नाम की ताली ।

क्या पीवे तुलसा, क्या पीवे रामा, क्या पीवे गिरधारी, बजाओ राम नाम की ताली ।

जल पीवे तुलसा, दूध पीवे रामा, छास पीवे गिरधारी, बजाओ राम नाम की ताली।

क्या पहने तुलसा, क्या पहने रामा, क्या पहने गिरधारी, बजाओ राम नाम की ताली।

वस्त्र ओढ़े तुलसा, पीतांबर ओढ़े रामा, काली कमलिया गिरधारी, बजाओ राम नाम की ताली।

क्या खावे तुलसा, क्या खावे रामा, क्या खावे गिरधारी, बजाओ राम नाम की ताली।क्या खावे तुलसा, क्या खावे रामा, क्या खावे गिरधारी, बजाओ राम नाम की ताली ।

बतासे खावे तुलसा, फल खावे रामा, माखन मिश्री गिरधारी, बजाओ राम नाम की ताली ।

क्या वर देवे तुलसा, क्या वर देवे रामा, क्या वर दे गिरधारी, बजाओ राम नाम की ताली ।

सुहाग देवे तुलसा, अन्न धन देवे रामा, पुत्र वर दे गिरधारी, बजाओ राम नाम की ताली ।

बजाओ राम नाम की ताली। बजाओ राम नाम की ताली। मेरे प्रभु बिन सूना सूना है संसार, दर्शन दो एक बार दर्शन दो गिरधारी। बजाओ राम नाम की ताली।

Leave a comment