तर्ज,जिंदगी ना टूटे लड़ी
मुरली वाले तेरा शुक्रिया, तूने जीवन में सबकुछ दिया।।मुरली वाले तेरा शुक्रिया, तूने जीवन में सबकुछ दिया।।
तूने भाग्य को मेरे संवारा, आयी मुश्किल तो दिया सहारा, हाथ सर पे मेरे रख दिया, तूने जीवन में सबकुछ दिया।।मुरली वाले तेरा शुक्रिया, तूने जीवन में सबकुछ दिया।।
मान इज्जत है तूने बढ़ाई तेरी कृपा से भक्ति है पाई मेरा खुशियो से घर भर दिया तूने जीवन में सबकुछ दिया ।। प्यार जीवन में अब भर दिया तूने जीवन में सबकुछ दिया ।।मुरली वाले तेरा शुक्रिया, तूने जीवन में सबकुछ दिया।।
मेरे पर्दा गुनाहो पे डाला, तूने गिरते हुए को संभाला।दीन दुखियो की विपदा तू टाले, नैया मझधार से तू निकाले, डूबतों को किनारा दिया, तूने जीवन में सबकुछ दिया ।।मुरली वाले तेरा शुक्रिया, तूने जीवन में सबकुछ दिया।।