Categories
jachha geet

Dil khol ke mango nanadi Mangan ko din Aaj,दिल खोल के मांगो ननदी मांगन को दिन आज,

दिल खोल के मांगो ननदी मांगन को दिन आज।

दिल खोल के मांगो ननदी मांगन को दिन आज।दिल खोल के मांगो ननदी मांगन को दिन आज।

टीका मत मांगो ननदी माथे को सिंगार।टीका मत मांगो ननदी माथे को सिंगार।टीका तो दे दूंगी पर लड़ियां लूंगी निकाल।दिल खोल के मांगो ननदी मांगन को दिन आज।दिल खोल के मांगो ननदी मांगन को दिन आज।

गहना मत मांगो ननदी अंगों का सिंगार।गहना मत मांगो ननदी अंगों का सिंगार। गहनों में अंगूठी दूंगी हीरा लूंगी निकाल।दिल खोल के मांगो ननदी मांगन को दिन आज।दिल खोल के मांगो ननदी मांगन को दिन आज।

कपड़े मत मांगो ननदी अंगों का सिंगार।कपड़े मत मांगो ननदी अंगों का सिंगार।कपड़े में से अंगिया दूंगी मोती लूंगी निकाल।दिल खोल के मांगो ननदी मांगन को दिन आज।दिल खोल के मांगो ननदी मांगन को दिन आज।

चांदी मत मांगो ननदी पैरों का सिंगार।चांदी मत मांगो ननदी पैरों का सिंगार।चांदी में से बिछिया दूंगी पायल लूंगी निकाल।दिल खोल के मांगो ननदी मांगन को दिन आज।दिल खोल के मांगो ननदी मांगन को दिन आज।

भईया मत मांगो ननदी जोड़ी का सिंगार।पीहर से मेरा भाई दूंगी घूमो उसके साथ।दिल खोल के मांगो ननदी मांगन को दिन आज।दिल खोल के मांगो ननदी मांगन को दिन आज।

Leave a comment