गौरा तेरे लाला को सबसे पहले मनाते हैं, भोले तेरे लाला को सबसे पहले मनाते हैं ।गौरा तेरे लाला को सबसे पहले मनाते हैं, भोले तेरे लाला को सबसे पहले मनाते हैं ।
गंगाजल लाते हैं फिर चरण धूलाते हैं, चरण धूला करके,चौकी पे बिठाते हैं ।गौरा तेरे लाला को सबसे पहले मनाते हैं, भोले तेरे लाला को सबसे पहले मनाते हैं ।
पीतांबर लाते हैं, फिर मुकुट पहनाते हैं मुकुट पहना करके, हम तिलक लगाते हैं ।गौरा तेरे लाला को सबसे पहले मनाते हैं, भोले तेरे लाला को सबसे पहले मनाते हैं ।
बागों में जाते हैं, और फूल तोड़ लाते हैं। गौरा तेरे लाला को, हम हार पहनाते हैं।गौरा तेरे लाला को सबसे पहले मनाते हैं, भोले तेरे लाला को सबसे पहले मनाते हैं ।
मोदक बनाते हैं, और लड्डू बनाते हैं। गौरा तेरे लाला को, हम भोग लगाते हैं ।गौरा तेरे लाला को सबसे पहले मनाते हैं, भोले तेरे लाला को सबसे पहले मनाते हैं ।
कुमकुम लगाते हैं, और दीपक जलाते हैं। गौरा तेरे लाला की,हम आरती उतारते हैं।गौरा तेरे लाला को सबसे पहले मनाते हैं, भोले तेरे लाला को सबसे पहले मनाते हैं ।