Categories
विविध भजन

Tu karle bhajan budhape me by kusum chauhan,तु करले भजन बुढ़ापे में।

तु करले भजन बुढ़ापे में।

तेरी बीती जाए उमरिया बावले अब तो आजा आपे मे। तु करले भजन बुढ़ापे में।तु करले भजन बुढ़ापे में।तु करले भजन बुढ़ापे में।तु करले भजन बुढ़ापे में।तेरी बीती जाए उमरिया बावले अब तो आजा आपे मे। तु करले भजन बुढ़ापे में।

तने बालक बन जब आया था। मैया की गोद बिताया था।तने बालक बन जब आया था। मैया की गोद बिताया था। तु गया खेल में भूल बावले अब तो आजा आपे में।तु करले भजन बुढ़ापे में।तेरी बीती जाए उमरिया बावले अब तो आजा आपे मे। तु करले भजन बुढ़ापे में।

तने जवानीपन जब आया था। तने पैसा खूब कमाया था।तने जवानीपन जब आया था। तने पैसा खूब कमाया था। तू मगन गया था भूल बावले अब तो आजा आपे मेंतु करले भजन बुढ़ापे में।तेरी बीती जाए उमरिया बावले अब तो आजा आपे मे। तु करले भजन बुढ़ापे में।

तने फेर बुढ़ापा आवेगा।खटिया में पड़ा करहावेगा।तने फेर बुढ़ापा आवेगा।खटिया में पड़ा करहावेगा। तेरी काया में पड़ जा धूल बावले अब तो आजा आपे मे।तु करले भजन बुढ़ापे में।तेरी बीती जाए उमरिया बावले अब तो आजा आपे मे। तु करले भजन बुढ़ापे में।

तेरा अंत समय जब आवेगा। तु तनक बोल ना पावेगा।तेरा अंत समय जब आवेगा। तु तनक बोल ना पावेगा। तेरे चूभे पाप के शूल बावले अब तो आजा आपे मे।तु करले भजन बुढ़ापे में।तेरी बीती जाए उमरिया बावले अब तो आजा आपे मे। तु करले भजन बुढ़ापे में।

तेरे यारे प्यारे आवेंगे। तुझे धर कंधे ले जावेंगे।तेरे यारे प्यारे आवेंगे। तुझे धर कंधे ले जावेंगे। मत जाइयो गुरु को भूल बावले अब तो आजा आपे में तु करले भजन बुढ़ापे में।तेरी बीती जाए उमरिया बावले अब तो आजा आपे मे। तु करले भजन बुढ़ापे में।

Leave a comment