Categories
श्याम भजन लिरिक्स

Hath badhakar mang lo bhakto banenge sare kaam ji,हाथ बढ़ाकर मांग लो भक्तों बनेंगे सारे काम,shyam bhajan

हाथ बढ़ाकर मांग लो भक्तों बनेंगे सारे काम जी।

हाथ बढ़ाकर मांग लो भक्तों बनेंगे सारे काम जी। बांट रहे हैं आज मुरादें खाटू वाले श्याम जी। लाखों भक्त शरण में आए, इनकी सुबह शाम जी।बांट रहे हैं आज मुरादें खाटू वाले श्याम जी।

निर्धन को देते हैं माया रोगी को दे निर्मल काया। सुनी गोदी भरते हैं वह जो भी सच्चे मन से आया।निर्धन को देते हैं माया रोगी को दे निर्मल काया। सुनी गोदी भरते हैं वह जो भी सच्चे मन से आया। उसकी बल्ले बल्ले कर दी जिस ने चढ़ाया निशान जी। बांट रहे हैं आज मुरादें खाटू वाले श्याम जी

बहुत निराली शक्ति इनकी बहुत निराले वाण जी। मानवता की खातिर देखो दिया शीश का दान जी।बहुत निराली शक्ति इनकी बहुत निराले वाण जी। मानवता की खातिर देखो दिया शीश का दान जी। नंदलाला से मिला है इनको बाबा श्याम का नाम जी। बांट रहे हैं आज मुरादें खाटू वाले श्याम जी।

सारे भक्तों का है प्यारा ऐसा बाबा श्याम हमारा। हारे का वह बना सहारा ऐसा बाबा श्याम हमारा।सारे भक्तों का है प्यारा ऐसा बाबा श्याम हमारा। हारे का वह बना सहारा ऐसा बाबा श्याम हमारा। इनके चरणों में भक्तों का सौ सौ बार प्रणाम जी। बांट रहे हैं आज मुरादें खाटू वाले श्याम जी।

हाथ बढ़ाकर मांग लो भक्तों बनेंगे सारे काम जी। बांट रहे हैं आज वह राधे खाटू वाले श्याम जी। लाखों भक्त शरण में आए, इनकी सुबह शाम जी।बांट रहे हैं आज मुरादें खाटू वाले श्याम जी।

Leave a comment