Categories
विविध भजन

Bhajan karo shree ram ka sahara milega,भजन करो श्री राम का सहारा मिलेगा,

भजन करो श्री राम का सहारा मिलेगा

भजन करो श्री राम का सहारा मिलेगा। भजन करो श्री श्याम का सहारा मिलेगा।



देखो तो श्री राम ने, कितने कष्ट उठाए। 14 वर्ष बन में रहकर कंदमूल फल पाए। अगर ना लेते राम जन्म, रावण ना मारा जाता।भजन करो श्री राम का सहारा मिलेगा। भजन करो श्री श्याम का सहारा मिलेगा।



देखो तो वासुदेव ने कितने कष्ट उठाए। कारागार में रहकर, सातो पुत्र गवाए। अगर न लेते कृष्ण जन्म, तो कंस न मारा जाता।भजन करो श्री राम का सहारा मिलेगा। भजन करो श्री श्याम का सहारा मिलेगा।



देखो तो प्रह्लाद ने, कितने कष्ट उठाए। खंबे पर बंधवा कर, कोड़ों से पीटवाए। गर ना लेते नरसी जन्म, हिरणाकुश ना मारा जाता।भजन करो श्री राम का सहारा मिलेगा। भजन करो श्री श्याम का सहारा मिलेगा।

Leave a comment