Categories
विविध भजन

Ek kaushlya ka beta hai duja yashoda pyari ka,एक कौशल्या का बेटा है दूजा यशोदा प्यारी का

एक कौशल्या का बेटा है दूजा यशोदा प्यारी का

राम राम राम बोलो राम सीता राम। राम राम राम बोलो राम सीता राम।

एक नाम तो राम का प्यारा दूजा है गिरधारी का। एक कौशल्या का बेटा है दूजा यशोदा प्यारी का।एक कौशल्या का बेटा है दूजा यशोदा प्यारी का।

रूप बदल के नाम बदल के बारी बारी आते है।धर्म का झंडा ऊंचा राखे पाप का नाम मिटाते है।इन दोनो बिन काम ना चले सारी दुनियादारी का।एक कौशल्या का बेटा है दूजा यशोदा प्यारी का।एक कौशल्या का बेटा है दूजा यशोदा प्यारी का।

चौदह साल तक श्री रामजी माता पिता से दूर रहें। श्याम बिना वसुदेव देवकी कैद बीच मजबूर रहे। नंदलाला तो रात को जन्मे रामजन्म दोपहरी काएक कौशल्या का बेटा है दूजा यशोदा प्यारी का।एक कौशल्या का बेटा है दूजा यशोदा प्यारी का।

श्री राम ने रावण मारा, कंश श्याम ने मार दिया। भक्तजनों का बेड़ा पल में परली पार उतार दिया। पाप घने दिन फला न करता मानस अत्याचारी का।एक कौशल्या का बेटा है दूजा यशोदा प्यारी का।एक कौशल्या का बेटा है दूजा यशोदा प्यारी का।

राम कहो जी चाहे श्याम कहो मिश्री मुख मे घुल ज्या से। कमल सिंह एक भजन बिना मानस की जूनी रूल ज्या से। दोनों अपनी लीला रस गए जैसे खेल मदारी का। एक कौशल्या का बेटा है दूजा यशोदा प्यारी का।एक कौशल्या का बेटा है दूजा यशोदा प्यारी का।

Leave a comment