Categories
durga bhajan lyrics दुर्गा भजन लिरिक्स

Sherawali karam kijiye,हम पे मैया करम कीजिए शेरावाली करम कीजिए,durga bhajan

हम पे मैया करम कीजिए शेरावाली करम कीजिए

हम पे मैया करम कीजिए शेरावाली करम कीजिए। दूर हम सबके गम कीजिए।हम पे मैया करम कीजिए शेरावाली करम कीजिए।

ऊंचे पहाड़ों पर है मेरी मां का ठिकाना। सब कुछ वहीं से मिलता है यही कहता जमाना। हम पर भी करम कर दो मेरी शेरावाली मां। बिगड़ी मेरी बना दो मेरी जोता वाली मांहम पे मैया करम कीजिए शेरावाली करम कीजिए।

माता हमारे दिल की ये हसरत निकाल दो। दुखियों पर एक निगाह मोहब्बत की डाल दो।बिगड़ी बना दो आज हर एक बदनसीब की।मैया तुम्हारे हाथ है इज्जत गरीब की।हम पे मैया करम कीजिए शेरावाली करम कीजिए।

चरणों में अपने मैया हमको दे दो ठिकाना। दौलत ना चाहिए ना मिले हमको फसाना। चरणों से हमको अपने लगा लीजिए ओ मां। निधि चंचल को कुंदन बना दीजिए।हम पे मैया करम कीजिए शेरावाली करम कीजिए।

Leave a comment