Categories
durga bhajan lyrics दुर्गा भजन लिरिक्स

Maiya aanewali hai darshan Dene wali hai,मैया आने वाली है दर्शन देने वाली है,durga bhajan

मैया आने वाली है दर्शन देने वाली है।

मैया आने वाली है दर्शन देने वाली है। दर्शन जो मां का पाना जरा जोर से जयकारा लगाना

पैरों में पायल है बिछुवा नगदार है। महावर जो मां को लगाना,जरा जोर से जयकारा लगाना।मैया आने वाली है दर्शन देने वाली है। दर्शन जो मां का पाना जरा जोर से जयकारा लगाना।

अंगों में लहंगा है चुनरी गोटेदार है। तागड़ी जो मां को पहनाना,जरा जोर से जयकारा लगाना।मैया आने वाली है दर्शन देने वाली है। दर्शन जो मां का पाना जरा जोर से जयकारा लगाना।

हाथों में कंगना है चूड़ी खनक दार है। मेहंदी जो मां को लगाना, जरा जोर से जयकारा लगाना।मैया आने वाली है दर्शन देने वाली है। दर्शन जो मां का पाना जरा जोर से जयकारा लगाना।

गले में माला है झुमके चमकदार है। नथली जो मां को पहनाना,जरा जोर से जयकारा लगाना।मैया आने वाली है दर्शन देने वाली है। दर्शन जो मां का पाना जरा जोर से जयकारा लगाना।

माथे पर बिंदिया है टीका नगदार है। सिंदूर जो मां को लगाना, जरा जोर से जयकारा लगाना।मैया आने वाली है दर्शन देने वाली है। दर्शन जो मां का पाना जरा जोर से जयकारा लगाना।

Leave a comment