Categories
राधा भजन लिरिक्स radha bhajan lyrics

Aaj hum shree ji ko jhula jhulayenge,आज हम श्रीजी को झूला झूलएंगे,radha rani bhajan

आज हम श्रीजी को झूला झूलएंगे।

गोरे गोरे हाथों में मेहंदी लगाएंगे। छोटे-छोटे कोमल कोमल, गोरे गोरे हाथों में मेहंदी लगाएंगे। आज सखी श्रीजी को मिलकर सजाएंगे।आज हम श्रीजी को झूला झूलएंगे।

मेरी प्यारी श्री जी की गोरी कलाई। छोटे छोटे हाथों में मेहंदी रचाई। लाडली के हाथों में चूड़ी पहनाएंगे। आज हम श्रीजी को झूला झूलएंगे।आज सखी श्रीजी को मिलकर सजाएंगे।

पैरों में श्री जी के बिछुआ साजे। चरण कमल में पैजनिया बाजे। नन्हें-नन्हें चरणों में अलता लगाएंगे।आज सखी श्रीजी को मिलकर सजाएंगे।आज हम श्रीजी को झूला झूलएंगे।

हमारे प्यारे श्री जी के सीस चुनरिया।चंदा से मुखड़े पर सोने की बिंदिया। हिलमिल मोतियन से मांग सजाएंगे।आज हम श्रीजी को झूला झूलाएंगे।आज सखी श्रीजी को मिलकर सजाएंगे।

हमारी प्यारी श्री जी की झिलमिल साड़ी। लंबी लंबी अलके और लट घुंघराली। उंगली में श्यामा के मुंदरी पहनाएंगे।आज सखी श्रीजी को मिलकर सजाएंगे।आज हम श्रीजी को झूला झूलएंगे।

Leave a comment