संग बरसाने में मगन भये रंग उड़ाने में।होरी खेल रहे नंदलाल राधा संग बरसाने में।
राधा करे तैयारी संग बुला लई सखियां सारी।धर कन्हैया ग्वाल बाल संग भर मारे पिचकारी। हो चुनरी भीग गई राधा की हाय शर्माने में।होरी खेल रहे नंदलाल राधा संग बरसाने में।
संग बरसाने में मगन भये रंग उड़ाने में।होरी खेल रहे नंदलाल राधा संग बरसाने में।
एक तरफ बृंदावन देखो एक तरफ बरसाना। राधा कृष्ण की होली देखन आयो सगरो जमाना। कोई कसर नहीं छोड़ेंगे हम धूम मचाने में। होरी खेल रहे नंदलाल राधा संग बरसाने में।
संग बरसाने में मगन भये रंग उड़ाने में।होरी खेल रहे नंदलाल राधा संग बरसाने में।
जन्मो जन्म नहीं छूटे राधिका ऐसो रंग लगा दे। बृज की होली में नंद गांव को ऐसो मिलन करा दे। राधा कृष्ण के होली के चर्चे खूब जमाने में। होरी खेल रहे नंदलाल राधा संग बरसाने में।