Categories
विविध भजन

Dekho Holi ki aayi hai bahar fagun mahine me,देखो होली की आई है बहार फागुन महीने में

देखो होली की आई है बहार फागुन महीने में।

देखो होली की आई है बहार फागुन महीने में। यह तो रंगों का है त्यौहार फागुन महीने में।

होली खेलन को गणपति आए संग में अपनी रिद्धि सिद्धि लाए। होकर मूषक का सवार फागुन महीने में। देखो होली की आई है बहार फागुन महीने में।

होली खेलन को ब्रह्मा जी आए संग में अपनी ब्रह्माणी को लाए। हो कर कमल सवार फागुन महीने में। देखो होली की आई है बहार फागुन महीने ने।

होली खेलन को विष्णु जी आए संग में अपने लक्ष्मी को लाए। हो कर गरुड़ सवार फागुन महीने में ।देखो होली की आई है बहार फागुन महीने में।

होली खेलन को शंकर जी आए संग में अपनी गौरा को लाए। हो कर नंदी सवार फागुन महीने में। देखो होली की आई है बहार फागुन महीने में।

होली खेलन को रामजी आए संग में अपनी सीता को लाये ।होकर रथ पर सवार फागुन महीने में। देखो होली की आई है बहार फागुन महीने में।

होली खेलन कृष्णजी आये संग में अपनी राधा को लाये। होकर मयूर सवार फागुन महीने मे। देखो होली की आई है बहार फागुन महीने में।

होली खेलन को मैयाजी आई, संग में अपने भैरव को लाई। होकर शेर सवार फागुन महीने में।देखो होली की आई है बहार फागुन महीने में।

Leave a comment