Categories
शिव भजन लिरिक्सshiv bhajan lyrics

Bhole baba bholi teri har adaye,भोले बाबा भोली तेरी हर अदाएं,shiv bhajan

भोले बाबा भोली तेरी हर अदाएं।

भोले बाबा भोली तेरी हर अदाएं सुनते हो भक्तों की हर पल सदाएं।भोले बाबा भोली तेरी हर अदाएं।

हम बेसहारों का तू ही सहारा। छूटे कभी भी ना दामन तुम्हारा। लगता है तु हमको प्राणों से प्यारा। तेरे सिवा ना कोई भी हमारा। तेरा नाम लेने से भागे बलाएं।सुनते हो भक्तों की हर पल सदाएं।भोले बाबा भोली तेरी हर अदाएं।

कश्ती भी है तू ही पतवार भी तु। इस पार भी है तू उस पार भी तूं। तू ही किनारा है मझदार भी तू सबको भंवर से करे पार भी तु। जहां तुझे ढूंढूं वहीं तुझको पाये।सुनते हो भक्तों की हर पल सदाएं।भोले बाबा भोली तेरी हर अदाएं।

धरती पर मिलता ना मिलता गगन में। आनंद मिलता जो शिव के भजन में। दिल में तुम ही हो तुम ही हो नयन में। रखना सदा हमको अपनी शरण में। तेरे सिवा कोई नहीं हमको भाये।सुनते हो भक्तों की हर पल सदाएं।भोले बाबा भोली तेरी हर अदाएं।

भोले बाबा भोली तेरी हर अदाएं। सुनते हो भक्तों की हर पल सदाएं।भोले बाबा भोली तेरी हर अदाएं।

Leave a comment