Categories
विविध भजन

Deva o Deva hanumat Deva ramayan me aana,देवा ओ देवा हनुमत देवा रामायण में आना

देवा ओ देवा हनुमत देवा, रामायण में आना।

देवा ओ देवा हनुमत देवा, रामायण में आना। ढोल मंजीरे बाज रहे हैं, राम की कथा सुनाना, बोलो राम राम राम, बोलो राम राम।



रिद्धि को लाना सिद्धि को लाना, गणपति जी को लाना। प्रथम पूज्य श्री गणपति मेरे, बिगड़े काम बनाना।बोलो राम राम राम, बोलो राम राम।



गौरा को लाना सरस्वती को लाना और लक्ष्मी को लाना।सरस्वती मैया राम कथा में वीणा मधुर बजाना।बोलो राम राम राम, बोलो राम राम।



ब्रह्मा को लाना विष्णु को लाना भोले जी को लाना। भोले बाबा राम कथा में डमरू मधुर बजाना।बोलो राम राम राम, बोलो राम राम।

नारद को लाना कान्हा जी को लाना,और भक्तो को लाना।कृष्ण कन्हैया राम कथा में मुरली मधुर बजाना।बोलो राम राम राम, बोलो राम राम।

Leave a comment