तर्ज कान्हा रे कान्हा
आजा रे आजा,आजा रे आजा,
मेरे मुरली वाले श्याम,आजा रे आजा,
मेरे राधा वाले श्याम, आजा रे आजा, मेरे सखियों वाले श्याम, आजा रे आजा।
नरसी ने जब तुझे बुलाया, दौड़ा दौड़ा आया, टूटी गाड़ी का पहिया, तूने अपने हाथ लगाया, मुझको पड़ गया तुझसे काम, आजा रे आजा, मेरे मुरली वालें श्याम, आजा रे आजा।
मीरा ने जब तुझे बुलाया, दौड़ा दौड़ा आया, जब चाहा तब मीरा को तूने, आके दरश दिखाया, मेरे प्राणो के आधार, आजा रे आजा, मेरे मुरली वालें श्याम, आजा रे आजा ।
आजा रे आजा,आजा रे आजा,
मेरे मुरली वाले श्याम,आजा रे आजा,
मेरे राधा वाले श्याम, आजा रे आजा, मेरे सखियों वाले श्याम, आजा रे आजा।