Categories
krishna bhajan lyrics कृष्ण भजन लिरिक्स

Pal pal raah niharti kanha re,पल पल राह निहारती कान्हाँ रे कान्हा रे कान्हा रे,krishna bhajan

पल पल राह निहारती,कान्हाँ रे कान्हा रे कान्हा रे,

पल पल राह निहारती,
पल पल राह निहारती,
आँखे तेरी और,
जबसे बिछड़े सांवरे,
दुःख की और न छोर
कान्हाँ रे कान्हा रे कान्हा रे,
कान्हा रे कान्हा रे कान्हा रे।



कान्हा रे, मेरे मन में रहना,
कान्हा रे, मेरे मन में रहना,
दूर कहीं अब तुम ना जाना,
दूर कहीं अब तुम ना जाना,
मन मंदिर में रहना,
कान्हाँ रे कान्हा रे कान्हा रे,
कान्हा रे कान्हा रे कान्हा रे।

सोवत जागत तुमको निहारु,
संकट में तुझ को ही पुकारू,
सोवत जागत तुमको निहारु,
संकट में तुझ को ही पुकारू,
कान्हा तुमको अपना जाना,
कान्हा तुमको अपना जाना,
जग तो है अंजाना,
कान्हाँ रे कान्हा रे कान्हा रे,
कान्हा रे कान्हा रे कान्हा रे।



असुवन को अब रोक न पाऊ,
राह में तेरी पलके बिछाऊ,
असुवन को अब रोक न पाऊ,
राह में तेरे पलके बिछाऊ,
जल्दी आजा देर ना करना,
जल्दी आजा देर ना करना,
भक्त की लाज को रखना,
कान्हाँ रे कान्हा रे कान्हा रे,
कान्हा रे कान्हा रे कान्हा रे।



ना मैं मीरा ना में सुदामा,
इक पापी अज्ञानी में शामा,
ना में मीरा ना मैं सुदामा,
इक पापी अज्ञानी में शामा,
पर तू मेरा दिल ले माना,
पर तू मेरा दिल ले माना,
अब तो देर लगा ना,
कान्हाँ रे कान्हा रे कान्हा रे,
कान्हा रे कान्हा रे कान्हा रे।



पल पल राह निहारती,
पल पल राह निहारती,
आँखे तेरी और,
जबसे बिछड़े सांवरे,
दुःख की और न छोर
कान्हाँ रे कान्हा रे कान्हा रे,
कान्हा रे कान्हा रे कान्हा रे।

Leave a comment