तर्ज..दिल के अरमां आंसुओ में
मैया हम चरणों मे तेरे आ गए
तेरी इस दुनियां में हम घबरा गए।
तुम हो दाती बड़ी कृपालु मैया जी
पार करो भव से हमारी नैया जी
धन्य हैं हम दर्श तेरा जो पा गए ।तेरी इस दुनियां में हम घबरा गए।मैया हम चरणों मे तेरे आ गए
तेरी इस दुनियां में हम घबरा गए।
संकट हरणी मंगल करणी माँ मेरी
क्या बखान करूँ माँ शक्ति का तेरी
दानव सारे मां तुमसे चकरा गए ।तेरी इस दुनियां में हम घबरा गए।मैया हम चरणों मे तेरे आ गए
तेरी इस दुनियां में हम घबरा गए।
वेदों ने महिमा तेरी बखानी है
तीन लोक में तेरा ना कोई सानी है
सभी देवता तेरी शरण मे आ गए।तेरी इस दुनियां में हम घबरा गए।मैया हम चरणों मे तेरे आ गए
तेरी इस दुनियां में हम घबरा गए।