Categories
विविध भजन

Mere angana me aaye bhagwan prem rang baras raha,मेरे अंगना में आए भगवान प्रेम रंग बरस रहा,

मेरे अंगना में आए भगवान प्रेम रंग बरस रहा,

मेरे अंगना में आए भगवान प्रेम रंग बरस रहा,
प्रेम रंग बरस रहा…..



राम जी आए लक्ष्मणजी आए,
सीता आए हनुमान जी आए,
नी मैं पलकां दी सेज बिशामा प्रेम रंग बरस रहा,
मेरे अंगना में आए…..



पूरे हो गए मेरे सपने,
अपने पराए सब बन गए अपने,
मेरा अंग अंग में नाच रहो प्रेम रंग बरस रहा,
मेरे अंगना में आए……..



धरती नाचे आज अंबर नाचे,
ऐसा लगे जग सारा नाचे,
मेरा तन मन नाच रहो प्रेम रंग बरस रहा,
मेरे अंगना में आए…….



रूणक झुणक मेरी पायल बाजे,
ब्रहमा नाचे अज बिष्णु भी नाचे,
अज देवता फूल बरसाए प्रेम रंग बरस रहा,
मेरे अंगना में आए…….

मेरे अंगना में आए भगवान प्रेम रंग बरस रहा,
प्रेम रंग बरस रहा…..

Leave a comment