Categories
श्याम भजन लिरिक्स

O sawre humko tera sahara hai teri rahmato se chalta gujara,ओ सांवरे हमको तेरा सहारा है,तेरी रहमतो से चलता,shyam bhajan

ओ सांवरे हमको तेरा सहारा है,
तेरी रहमतो से चलता,

ओ सांवरे हमको तेरा सहारा है,
तेरी रहमतो से चलता,
तेरी रहमतो से चलता मेरा गुजारा है,
ओ सांवरे हमको तेरा सहारा है ॥

तुमसे जुड़ी हुई है मेरी हर कहानी,
तेरे भरोसे बाबा मेरी जिंदगानी,
तुम पर ही निर्भर बाबा,
तुम पर ही निर्भर बाबा जीवन ये सारा है ,
ओ सांवरे हमको तेरा सहारा है ॥

पिता की तरह तुमने सिख सिखाई,
माँ की तरह तुमने ममता लुटाई,
मेरी गलतियों को बाबा,
मेरी गलतियों को बाबा सदा ही बिसारा है,
ओ सांवरे हमको तेरा सहारा है ॥

जीवन को जबसे तुमने छुआ है,
हर एक लम्हा तब से सुनहरा हुआ है,
एक एक पल को तुमने,
हर एक पल को तुमने प्यार से सवारा है,
ओ सांवरे हमको तेरा सहारा है ॥

रजनी को आप जैसा साथी ना मिलेगा,
बनकर जो साया हरपल साथ जो चलेगा,
सोनू कहे कोई बाबा,
सोनू कहे कोई बाबा तुमसा ना प्यारा है,
ओ सांवरे हमको तेरा सहारा है ॥

ओ सांवरे हमको तेरा सहारा है,
तेरी रहमतो से चलता,
तेरी रहमतो से चलता मेरा गुजारा है,
ओ सांवरे हमको तेरा सहारा है ॥

Leave a comment