आज तो राधे चलने ना दूंगा जो भी तेरा बहाना है। रंग लगाना है आज तुम्हें रंग लगाना है।
यह त्यौहार है होली का एक वर्ष में आना है।रंग लगाना है आज तुम्हें रंग लगाना है।
नीला पीला लाल गुलाबी रंग है कितने बिखरे। आज तुम्हें रंगना है राधे करले जितने नखरे। कहां बचकर जाना है,आज तुम्हें रंग लगाना है।
यह त्यौहार है होली का एक वर्ष में आना है।रंग लगाना है आज तुम्हें रंग लगाना है।
तुमको भी रंगना है संग में रंगनी है सखियां सारी। रंगभरी में लेकर आया देखो पिचकारी। मौसम भी सुहाना है, आज तुम्हें रंग लगाना है।
यह त्यौहार है होली का एक वर्ष में आना है।रंग लगाना है आज तुम्हें रंग लगाना है।
धरती से अंबर तक हो रही रंगों की वर्षा। खेल ले होली मेरे संग तू ऐसे ना तरसा। क्यों करती ना ना है, आज तुम्हें रंग लगाना है।