मेरी नार अलबेली जिसने लाल जायो है।
लाला आए तेरा मामा, उसका फाड़ेंगे पजामा, उसका फाड़ के पजामा,रूमाल बनायो है।मेरी नार अलबेली जिसने लाल जायो है।
लाला आवे तेरी मामी, जिसकी मस्त भरी जवानी, प्याला प्यार का पिला के बुरा हाल किया है।मेरी नार अलबेली जिसने लाल जायो है।
लाला आवे तेरी नानी, वह तो है सुरमे की दानी,उसको नैनों में बसा के सुख नींद सोया है।मेरी नार अलबेली जिसने लाल जायो है।
लाला आवे तेरा नाना, वह तो पैसों का खजाना,घंटाघर में बिठाकर नीलाम किया है।मेरी नार अलबेली जिसने लाल जायो है।
लाला आवे तेरी अम्मा,उसको दे देंगे हम चुम्मा।उसका लाड करेंगे जिसने तुझको जाया है।मेरी नार अलबेली जिसने लाल जायो है।
लाला आवे तेरे पापा,उनको आ गया बुढ़ापा।हाथ में लाठी देकर पूछेंगे भाई क्या खाया है।मेरी नार अलबेली जिसने लाल जायो है।