Categories
krishna bhajan lyrics कृष्ण भजन लिरिक्स

Lala tohe kau din hath lagay dungi mat tode dahi ki matki,लाला तोहे काउ दिन हाथ लगाई दूंगीमत तोड़े दही की मटकी,

लाला तोहे काउ दिन हाथ लगाई दूंगी
मत तोड़े दही की मटकी।

लाला तोहे काउ दिन हाथ लगाई दूंगी
मत तोड़े दही की मटकी

में हूँ ग्वालन बरसाने की
तेरी धोस में नाए आने की
तेरा रास्ता बंद कराये दूंगी
मत तोड़े दही की मटकी।

मात जसोदा से कह आई
घर चल तेरी होगी पिटाई
अब तोये ओखल से बंधवाय दूंगी
मत फोड़ दही की मटकी।

लाला तोहे काउ दिन हाथ लगाई दूंगी
मत तोड़े दही की मटकी।

भयो अनोखो तू उत्पाती
तोकू नैक शरम नही आती
अब तेरी कंस पे खबर करा दूंगी
मत फ़ोड दही की मटकी

लाला तोहे काउ दिन हाथ लगाई दूंगी
मत तोड़े दही की मटकी।

एक कांवरिया कारी तोपे
रतन जड़े भर भूषण तोपे
एक भी भूषण खोये गयो
भागे फिरेंगे सब रे ग्वाला
अब चोरी में नाम लिखा दूंगी
मत फोड़ दही की मटकी

लाला तोहे काउ दिन हाथ लगाई दूंगी
मत तोड़े दही की मटकी।

मैंने कान्हा नहीं पहचाने
तेरी मेरी प्रीत पुरानी
अब तोये नैनन बीच बसा लुंगी
मत फोड़ दही की मटकी।

लाला तोहे काउ दिन हाथ लगाई दूंगी
मत तोड़े दही की मटकी।

Leave a comment