Categories
शिव भजन लिरिक्सshiv bhajan lyrics

Shiv bhajan,डमरू वाले की लीला है न्यारी

डमरू वाले की लीला है न्यारी,

डमरु वाले की लीला है न्यारी। इसे कहते हैं भोला भंडारी।

करके योगी का भेष रहता हरदम महेश। यह तो नंदी की करता सवारी। 🌙🌙🌙🌙🌙इसे कहते हैं भोला भंडारी।

डमरु वाले की लीला है न्यारी। इसे कहते हैं भोला भंडारी।

ऊंचे पर्वत शिखर भोले बाबा का घर। संग रहती हिमाचल दुलारी।🌙🌙🌙🌙🌙🌙 इसे कहते हैं भोला भंडारी।

डमरु वाले की लीला है न्यारी। इसे कहते हैं भोला भंडारी।

लागी कैसी लगन राम धुन में मगन। श्री राम का पक्का पुजारी।🌙🌙🌙🌙🌙🌙🌙 इसे कहते हैं भोला भंडारी।

डमरु वाले की लीला है न्यारी। इसे कहते हैं भोला भंडारी।

जो भी भजता इसे यह ना तजता उसे। खोल देता दया की पिटारी।🌙🌙🌙🌙🌙🌙 इसे कहते हैं भोला भंडारी।

डमरु वाले की लीला है न्यारी। इसे कहते हैं भोला भंडारी।

यह है भक्तों की अरज। तुमसे करते गरज। शिव की चलती यहां रंगदारी ।🌙🌙🌙🌙इसे कहते हैं भोला भंडारी।

डमरु वाले की लीला है न्यारी। इसे कहते हैं भोला भंडारी।

Leave a comment