Categories
tulsi ji bhajan

Hari Hari Tulsa kale shaligram,हरी हरी तुलसा काले शालिग्राम। इनकी जोड़ी राधे श्याम,tulsi ji bhajan

हरी हरी तुलसा काले शालिग्राम। इनकी जोड़ी राधे श्याम।

हरी हरी तुलसा काले शालिग्राम। इनकी जोड़ी राधे श्याम।

तुलसी रूप है मां लक्ष्मी का, शालिग्राम नारायण का, दोनों जगत के है आधार।इनकी जोड़ी राधे श्याम।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺हरी हरी तुलसा काले शालिग्राम। इनकी जोड़ी राधे श्याम।

कार्तिक मास में हरी को जगालो। मां तुलसी का ब्याह रचा लो।इनके विवाह से हो शुभ काम।इनकी जोड़ी राधे श्याम।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺हरी हरी तुलसा काले शालिग्राम। इनकी जोड़ी राधे श्याम।

तुलसी के माथे लाल लाल बिंदिया।शालिग्राम के चंदन टीका। दोनों मिलकर बनते जगत की शान। इनकी जोड़ी राधे श्याम।🌺🌺🌺🌺🌺हरी हरी तुलसा काले शालिग्राम। इनकी जोड़ी राधे श्याम।

लाल ही चूड़ी लाल चुनरिया, औढ कर चली है पिया की नगरिया। डोली लाए हैं शालिग्राम। इनकी जोड़ी राधे श्याम।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺हरी हरी तुलसा काले शालिग्राम। इनकी जोड़ी राधे श्याम।

घर का आंगन इनसे महके, सुख शोभा तेरे घर में बरसे। धरती पर दे गई वरदान।🌺🌺🌺🌺इनकी जोड़ी राधे श्याम।हरी हरी तुलसा काले शालिग्राम। इनकी जोड़ी राधे श्याम।

Leave a comment