Categories
Ganesh bhajan lyrics गणेश भजन लिरिक्स

Gora ji ke ladle ganesh ko puje sari duniya,गौरा जी के लाड़ले गणेश को पूजे सारी दुनिया,ganesh ji bhajan

गौरा जी के लाड़ले गणेश को पूजे सारी दुनियां।

गौरा जी के लाड़ले गणेश को पूजे सारी दुनियां। मनावे सारी दुनिया पूजे सारी दुनियां।

मैल का पुतला गौरा ने बनाया। शक्ति के कारण शिवशक्ति बनाया।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺 द्वारे खड़ा किया गणेश को पूजे सारी दुनिया। मनावे सारी दुनिया,पूजे सारी दुनियां।

बाहर से आए भोले भंडारी। बालक को देख के हैरानी हुई भारी।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺 अंदर न जाओ नहावे माता जी हमारी। रोका था बालक ने महेश को, पूजे सारी दुनिया।मनावे सारी दुनिया,पूजे सारी दुनियां।

खींच त्रिशूल शिवशंकर जी ने मारा। धड़ से बालक का शीष उतारा।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺 मार दिया गणेश को, पूजे सारी दुनिया।🌺🌺 मनावे सारी दुनिया,पूजे सारी दुनियां।

नहाके गौरा जी ने खोला जब अपना द्वार। जीवित न पाया अपने लाल को, पूजे सारी दुनिया मनावे सारी दुनिया

ये क्या किया तूने मेरे भोले स्वामी बालक को मारा तुमने मेरे अंतर्यामी जग में होगी तुम्हारी बड़ी बदनामी जीवित करो मेरे लाल को पूजे सारी दुनिया मनावे सारी दुनिया

शिवशंकर ने अपने गण को बुलाया हाथी का मस्तक गणेश को लगाया जिन्दा कर दिया गणेश को पूजे सारी दुनिया मनावे सारी दुनिया

सबसे पहले गणपति की पूजा बाद में सब देवों की पूजा शीष झुकाऊं गणेश को पूजे सारी दुनिया मनावे सारी दुनिया

Leave a comment