Categories
श्याम भजन लिरिक्स

Bhakto ke ghar bhi sawre aate raha karo,भक्तों के घर भी सांवरे,आते रहा करो,shyam bhajan

भक्तों के घर भी सांवरे,आते रहा करो

भक्तों के घर भी सांवरे,आते रहा करो।
दर्शन को नैना बावरे,दर्शन दिया करो।
भक्तो के घर भी साँवरे,आते रहा करो।।

सूरत सलोनी आपकी,आँखों में बस गई।
ऐसी झलक मिली हमें,दीवाना कर गई।
बढ़ती रहे दीवानगी,बढ़ती रहे दीवानगी,
ऐसी कृपा करो।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
भक्तो के घर भी साँवरे,आते रहा करो।।

कुछ ना कहेंगे आपको,आकर तो देखिए।
पलकें बिछाए राह में,मोहन तेरे लिए।
खाली पड़ा है दिल मेरा,खाली पड़ा है दिल मेरा,
इसमें रहा करो।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
भक्तो के घर भी साँवरे,आते रहा करो।।

Leave a comment