मैया खे रही नैया,भंवर बीच में।
काहे की तेरी नाव बनी है।२। काहे की पतवार, भंवर बीच में।।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺 मैया खे रहीं नैया भंवर बीच में।
चन्दन की मेरी नाव बनी है।२। चांदी की पतवार, भंवर बीच में।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺 मैया खे रहीं नैया भंवर बीच में।
कौन बैठे कौन बिठावे।२। कौन लगावे पार, भंवर बीच में।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺मैया खे रहीं नैया भंवर बीच में।
देवी बैठें लांगुर बिठावें।२। मैया पार लगावें, भंवर बीच में।२🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺 मैया खे रहीं नैया भंवर बीच में।
कौन पुकारे कौन सहारे।२।भक्त पुकारे मां सहारे,भंवर बीच में।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺मैया खे रहीं नैया भंवर बीच में।
किसका बेटा किसकी मैया।२।आपके बेटे हम सभी,जगजननी मैया।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺मैया खे रहीं नैया भंवर बीच में।