Categories
krishna bhajan lyrics कृष्ण भजन लिरिक्स

Mere ghar aana banwari,mohe kuch na chahiye,मेरे घर आना बनवारी,मोहे कुछ न चाहिए,krishna bhajan

मेरे घर आना बनवारी,मोहे कुछ न चाहिए।

मेरे घर आना बनवारी,मोहे कुछ न चाहिए।

दूध भरा एक बेला चाहिए, नोटों से भर जाये अलमारी, मोहे कुछ न चाहिए। 🌺🌺
मेरे घर आना बनवारी, मोहे कुछ न चाहिए।

बोहत बड़ी एक कोठी चाहिए। 🌺🌺🌺
द्वारे पे खड़ी हो फरारी,मोहे कुछ न चाहिए।
मेरे घर आना बनवारी, मोहे कुछ न चाहिए।

सास सुसर का जोड़ा चाहिए। कोठी की होजाये रखवारी, मोहे कुछ न चाहिए। 🌺
मेरे घर आना बनवारी,मोहे कुछ न चाहिए।

तेरे जैसा बेटा चाहिए। राधा सी मिल जाये बहु प्यारी, मोहे कुछ न चाहिए। 🌺🌺🌺
मेरे घर आना बनवारी,मोहे कुछ न चाहिए।

नाते पोते का जोड़ा चाहिए। आंगन में खिल जाये फुलवारी, मोहे कुछ न चाहिए। 🌺🌺
मेरे घर आना बनवारी,मोहे कुछ न चाहिए

धन दौलत मोहे कुछ न चाहिए। सेवा में लग जाऊ गिरधारी, मोहे कुछ न चाहिए। 🌺🌺
मेरे घर आना बनवारी,मोहे कुछ न चाहिए।

Leave a comment