Categories
श्याम भजन लिरिक्स

Kalyug ke dev nirale, कलयुग के देव निराले बाबा ये खाटू वाले,shyam bhajan

कलयुग के देव निराले बाबा ये खाटू वाले,महिमा इनकी है अपरंपार

तर्ज,कजरा मोहब्बत वाला

कलयुग के देव निराले बाबा ये खाटू वाले,महिमा इनकी है अपरंपार।पूजे है सारा संसार।

प्रेमी ने जब भी पुकारा,लीले चढ़ काम सम्हाला,कहलाए जग में लखदातार।पूजे है सारा संसार।

कलयुग के देव निराले बाबा ये खाटू वाले,महिमा इनकी है अपरंपार।पूजे है सारा संसार।

ऐसा ये देव दयालु,जग में है चर्चा भारी।अपने ही बने पराए,सांची है इनकी यारी।ढूंढे जो सारा जमाना,ऐसा ना देव दातारीपांडव कुल के अवतारी,शोभा है इनकी न्यारी।२।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺सेठों में मोटे साहुकार,पूजे है सारा संसार।

कलयुग के देव निराले बाबा ये खाटू वाले,महिमा इनकी है अपरंपार।पूजे है सारा संसार।

सुनवाई होती पल में,जो भी आता है हार के।मिल जाती खुशियां सारी,मौसम पाता बहार के।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺 कट जाए विपदा सारी,जो भी जाता निहार के।सूरत है भोली भाली,अंखियां है काली काली।२।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺कहलाता है ये पालनहार।पूजे है सारा संसार।

कलयुग के देव निराले बाबा ये खाटू वाले,महिमा इनकी है अपरंपार।पूजे है सारा संसार।

माथे पर हीरा चमके,बागा केसरिया पहने।लीले का है असवारी,बाबा के क्या है कहने।खुश होता हंसना देखकर,प्रेमी है इसके घने।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺मेरी भी झोली खाली,झोली वो किस्मत वाली।२।भर देगा श्याम सरकार,पूजे है सारा संसार।

कलयुग के देव निराले बाबा ये खाटू वाले,महिमा इनकी है अपरंपार।पूजे है सारा संसार।

Leave a comment