Categories
krishna bhajan lyrics कृष्ण भजन लिरिक्स

Krishna janm bhajan,Chamkyo chamkyo suraj, चमक्यो चमक्यो सूरज चमक्यो

चमक्यो चमक्यो सूरज चमक्यो नंद बाबा के आंगने,कान्हो जनम लियो

चमक्यो चमक्यो सूरज चमक्यो,नंद बाबा के आंगने,कान्हो जनम लियो, रे कान्हो जनम लियो।

शहनाई मंगलमय बाजे,हरमन खुशी समाई। कान्हा ने देखन के खातिर,आए लोग लुगाई। 🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚गीत सुनावे,मंगल गावे,नंद बाबा के आंगने।कान्हो जनम लियो, रे कान्हो जनम लियो।

नंद रानी फूली ना समावे,निरखे कान्हा मुखड़ा।आज बिरज की गोपियां भी,भूल गई सब दुखड़ा।🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚 मदरी चाले,घूमर घाले,नंद बाबा के आंगने,कान्हो जनम लियो, रे कान्हो जनम लियो।

नंद बाबा भी हो गए देखो, बूढ़न से नव छोरा।नाचे गावे,मोहर लुटावे, पिटे गांव ढिंढोरा।🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚लेंवे बधाई,खावे मिठाई,नंद बाबा के आंगने,कान्हो जनम लियो, रे कान्हो जनम लियो।

झबरक झोला पाग केशरिया,कान्हा अद्भुत झांकी। घुंघरवाले बालों की लट,चितवन बांकी बांकी।🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚बरसे आनंद रस,भक्त गावे जस,नंद बाबा के आंगने,कान्हो जनम लियो, रे कान्हो जनम लियो।

चमक्यो चमक्यो सूरज चमक्यो,नंद बाबा के आंगने,कान्हो जनम लियो, रे कान्हो जनम लियो।

Leave a comment