Categories
Ganesh bhajan lyrics गणेश भजन लिरिक्स

He gajanan aapki darkar hai, हे गजानन आपकी दरकार है,ganesh ji bhajan

हे गजानन आपकी दरकार है

तर्ज,दिल के अरमा आंसुओं में बह गए

हे गजानन आपकी दरकार है।🌹🌹🌹श्याम प्यारे का सजा दरबार है।हे गजानन आपकी दरकार है।

शुभ घड़ी आई सुहानी आइए।२।रिद्धि सिद्धि साथ अपने लाईए।२।🌹🌹🌹🌹आपकी महिमा तो अपरंपार है।२।🌹🌹🌹हे गजानन आपकी दरकार है।

श्याम प्यारे का सजा दरबार है।हे गजानन आपकी दरकार है।

सबसे पहले आपकी सेवा करें।२।चरणों में सर को झुका,वंदन करें।२।🌹🌹🌹🌹🌹पहनिए फूलों के, लायें हार है।२।हे गजानन आपकी दरकार है।

श्याम प्यारे का सजा दरबार है।हे गजानन आपकी दरकार है।

देवताओं का लगा, जमघट यहां।२।सब पुकारे आपको,वो है कहां।२।🌹🌹🌹🌹 आइए अब आपका इंतजार है।२।हे गजानन आपकी दरकार है।

श्याम प्यारे का सजा दरबार है।हे गजानन आपकी दरकार है।

श्याम भक्तों की विनय सुन लीजिए।२।अब तो आकर अपना आसन लीजिए।२।🌹🌹आप से ही पूर्ण यह, दरबार है।२।हे गजानन आपकी दरकार है।

श्याम प्यारे का सजा दरबार है।हे गजानन आपकी दरकार है।

Leave a comment