तर्ज,होलिया में उड़े री गुलाल
चंदा भी देख शरमाया,सिया जी तुम्हे किसने सजाया।४किसने सजाया तुम्हे किसने सजाया।४।चंदा भी….
जनक दुलारी,चंद्र चकोरी।२।मनभावन सियाराम की जोड़ी।🌹🌹🌹🌹🌹🌹तुझे इतना सुंदर बनाया,सिया जी तुम्हे किसने सजाया।
चंदा भी देख शरमाया,सिया जी तुम्हे किसने सजाया।
मृगनयनी मनमोहनी सीता।२। रूप राशि गुण खानी पुनिता।राम भी देख चकराया।सिया जी तुम्हे किसने सजाया।
चंदा भी देख शरमाया,सिया जी तुम्हे किसने सजाया।
सब बहनों में न्यारी सीते।२।जनक की सबसे दुलारी सीते।राम सा वर तूने पाया।सिया जी तुम्हे किसने सजाया।
चंदा भी देख शरमाया,सिया जी तुम्हे किसने सजाया।
जनकपुरी की शोभा तुझ से।२।देख तुझे मन आनंद बरसे।राम भी देख शरमाया।सिया जी तुम्हे किसने सजाया।
चंदा भी देख शरमाया,सिया जी तुम्हे किसने सजाया।
ऐसे ही नए नए भजन के लिए प्लीज मेरे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे🙏 और अपने सुझाव कॉमेंट में लिख दें।