Categories
शिव भजन लिरिक्सshiv bhajan lyrics

Shivji bihane chale, शिवजी बिहाने चले,shiv bhajan

शिवजी बिहाने चले,नंदी सजाय के

शिवजी बिहाने चले,नंदी सजाय के, भभूति रमाय के,ढोलवा बजाय के आज।

संग संग बाराती चले, भंगिया चढ़ाय के,स्वांग रचाय के, भूतवा नचाय के आज।

गले नाग की माला सोहे,शिव के चंदा भाल रे।ढोल नगाड़े बजे शंख और,बाजे घड़ियाल रे।🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹जब शिव बाबा करे तैयारी,मल के राख शमशान से।झूम झूम देखो कैसे नाचे भूत शैतान रे।🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹कोई काला कोई गोरा, कोई छोटा कोई मोटा रे।सबके दिल में है कैसी, मस्ती समाई रे।🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

शिवजी बिहाने चले,नंदी सजाय के, भभूति रमाय के,ढोलवा बजाय के आज।

संग संग बाराती चले, भंगिया चढ़ाय के,स्वांग रचाय के, भूतवा नचाय के आज।

त्रिशूल हाथ ले भोले जी,जब डमरू बजाए डम डम रे।स्वर्ग लोक की अप्सराएं,नाच उठी है छम छम रे।🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹ऋषि मुनि के साथ चले,ब्रह्मा विष्णु भगवान रे।देवलोक से फूल थे बरसे,झूम उठा ये जहान रे।🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹भोले पहुंचे ससुरारी,भय से भागे नर और नारी।गोरा की बतियां मानी,कोमल रूप सजाय के।🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

शिवजी बिहाने चले,नंदी सजाय के, भभूति रमाय के,ढोलवा बजाय के आज।

संग संग बाराती चले, भंगिया चढ़ाय के,स्वांग रचाय के, भूतवा नचाय के आज।

Leave a comment