Categories
श्याम भजन लिरिक्स

Shyam bhog,aao aao bhog lagao, आओ आओ भोग लगाओ श्याम बाबा आओ जी

आओ आओ भोग लगाओ, श्याम बाबा आओ जी।

आओ आओ भोग लगाओ, श्याम बाबा आओ जी।

भीलनी के बेर सुदामा के तंदुल। रुच रुच भोग लगाओ श्याम बाबा आओ जी।

दुर्योधन के मेवा त्यागे।साग विदुर घर खाये। श्याम बाबा आओ जी।

नरसी भगत की हुंडी सीकारी। सांवल साह जाओ। श्याम बाबा आओ जी।

पूरब पश्चिम उत्तर दक्षिणी। चारों दिशाओं से आओ। श्याम बाबा आओ जी।

छप्पन भोग छत्तीसों व्यंजन। चाव से भोग लगाओ। श्याम बाबा आओ जी।

भगतां ल्याया बाबा खीर चूरमा।बांट बांट कर खाओ। श्याम बाबा आओ जी।

करमा बाई को प्रेम खीचड़ो। सहश्र भुजा गटकाओ। श्याम बाबा आओ जी।

ऐसो भोग लगाओ मेरे बाबा। सब अमृत बन जाए। श्याम बाबा आओ जी।

जो कोई इस अमृत ने पावे। वो थारो ही बन जावे। श्याम बाबा आओ जी।

काशीराम प्रभु दास तिहारो। बेगा दरस दिखाओ। श्याम बाबा आओ जी।

Leave a comment