Categories
निर्गुण भजन nirgun Bhajan

Nirgun bhajan,jagat me koi na parmanent, जगत में कोई ना परमानेंट

जगत में कोई ना परमानेंट

जगत में कोई ना परमानेंट।४

जगत में कोई ना परमानेंट।बाहर आकर भूल गया तू, प्रभु का एग्रीमेंट।जगत में कोई ना परमानेंट।🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

कर्मों की कसरत करते करते बन बैठा सर्वेंट।राम नाम के नाम बिना तेरा कौन करें ट्रीटमेंट।जगत में कोई ना परमानेंट।

मोटर बंगले कार खरीदी खूब किया अरेंजमेंट।मरघट घाट पर डेरा लगेगा कपड़ा मिले ना टेंट। जगत में कोई ना परमानेंट।

यम के दूत पकड़ ले जाएंगे लगे तेरा स्टेटमेंट।धर्मराज तेरी हिस्ट्री पढ़कर देंगे सही जजमेंट। जगत में कोई ना परमानेंट।

ऐसी करनी कर चल बंदे कभी ना हो कंप्लेंट।सभी धर्म कहे इस दुनियां से,जाना है सो परसेंट।जगत में कोई ना परमानेंट।

Leave a comment