Categories
राम भजन लिरिक्स

Ram bhajan,duniya chale na, दुनियां चले ना श्री राम के बिना,ram bhajan

दुनिया चले ना श्री राम के बिना

दुनिया चले ना श्री राम के बिना। रामजी चले ना हनुमान के बिना।

जब से रामायण पढ़ ली है। एक बात मैंने समझ ली है।☀️☀️☀️☀️☀️☀️☀️☀️☀️ रावण मरे ना श्री राम के बिना। लंका जले ना हनुमान के बिना। दुनिया चले ना….

लक्ष्मण का बचना मुश्किल था। कौन बूटी लाने के काबिल था।☀️☀️☀️☀️☀️☀️☀️☀️ लक्ष्मण बचे ना श्री राम के बिना। बूटी मिले ना हनुमान के बिना। दुनिया चले ना….

सीता हरण की कहानी सुनो। सेवक कहे यह जवानी सुनो।☀️☀️☀️☀️☀️☀️☀️☀️☀️ वापिस मिले ना श्री राम के बिना। पता चले ना हनुमान के बिना।दुनिया चले ना…

बैठे सिंहासन पर श्री राम जी। चरणों में बैठे हैं हनुमान जी।☀️☀️☀️☀️☀️☀️☀️☀️☀️ मुक्ति मिले ना श्री राम के बिना। भक्ति मिले ना हनुमान के बिना। दुनिया चले ना…

Leave a comment