Categories
Ganesh bhajan lyrics गणेश भजन लिरिक्स

Ganesh bhajan,aao gananayak raja, आओ गणनायक राजा,

आओ गणनायक राजा, अपनी कृपा बरसाओ।

तर्ज, दुनियां बनाने वाले

आओ गणनायक राजा, अपनी कृपा बरसाओ। कारज सफल बनाओ देवा, कारज सफल बनाओ।

दूंद दूंदाला बाबा सूंड सुंडाला। शिव का दुलारा, गिरजा मैया का लाला।🌹🌹🌹🌹🌹🌹 कांधे जनेऊ साजे मुंसे सवारी।सारे देवों से पहले पूजा तुम्हारी।🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹 थाल सजा कर लाए लड्डूवन का भोग लगाओ।कारज सफल बनाओ देवा, कारज सफल बनाओ।

रिद्धि सिद्धि के स्वामी, बुद्धि के दाता। चरणों में यह जग सारा, शीश नवाता।🌹🌹🌹🌹 सुमिरन जो सबसे पहले, करते हैं तेरा। करती है लक्ष्मी वहां, आकर बसेरा।🌹🌹🌹🌹🌹 जो भी रिझाए उसके, हृदय में सुख उपजाओ।कारज सफल बनाओ देवा, कारज सफल बनाओ।

ज्ञानी और ध्यानी तेरा, ध्यान लगाए। सुर नर मुनि जन तुझको मनाए।🌹🌹🌹🌹🌹🌹 करते हैं धर्म ग्रंथ, तेरी बडाई। वेद पुराणों ने, महिमा है गाई।🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹 बिन्नू करता है विनती,आकर के दरस दिखाओ।कारज सफल बनाओ देवा, कारज सफल बनाओ।

Leave a comment