Categories
krishna bhajan lyrics कृष्ण भजन लिरिक्स

Jag me hai sundar jodi radha aur shyam, जग में है सुंदर जोड़ी राधा और श्याम की, कृष्ण भजन

जग में है सुंदर जोड़ी, राधा और श्याम की।

तर्ज,ये गोटेदार लहंगा

जग में है सुंदर जोड़ी, राधा और श्याम की। दुनिया दीवानी हो गई, दोनों के नाम की।

गोकुल खेले कृष्ण कन्हैया, बरसाने में राधा। दोनों ने अवतार लिया यह,जन्म-जन्म का वादा। 🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚सारे बृजवासी देखें, लीला सुखधाम की। दुनिया दीवानी हो गई, दोनों के नाम की।

बंसी की धुन छोड़े मोहन, राधा सुध बिसरावे।दौड़ी दौड़ी मधुबन आवे, कोई रोक न पावे। महलों की खुशियां छूटी, नहीं किसी काम की। दुनिया दीवानी हो गई, दोनों के नाम की।

राघा और मोहन ने जग को, प्रीत की रीत सिखाई। झूठे हैं दुनिया के रिश्ते, सच्ची प्रेम सगाई। 🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚प्रेम अनमोल रतन है, माया है छदाम की। दुनिया दीवानी हो गई, दोनों के नाम की।

मोहन बिन राधा है सुनी, राधा बिना कन्हैया। मोहन खेवनहार तो समझो,राधा जी है नईया। बिन्नू कहता है जपलो, माला राधे श्याम की। दुनिया दीवानी हो गई, दोनों के नाम की।

जग में है सुंदर जोड़ी, राधा और श्याम की। दुनिया दीवानी हो गई, दोनों के नाम की।

Leave a comment