Categories
शिव भजन लिरिक्सshiv bhajan lyrics

Ekdin wo bhole bhandari ban karke vrijnari, एकदिन वो भोले भंडारी बन करके वृजनारी,शिव भजन

एक दिन वो भोले भंडारी बंद करके बृज नारी गोकुल में आ गए हैं

तर्ज,मिलो ना तुम तो हम घबराएं

एक दिन वो भोले भंडारी, बन करके बृज नारी, गोकुल में आ गए हैं। गोकुल में आ गए हैं ।पार्वती भी मना के हारी, ना माने त्रिपुरारी, गोकुल में आ गए हैं।

पार्वती से बोले, मैं भी चलूंगा, तेरे संग में।हो तेरे संग में।🌙🌙🌙🌙🌙🌙🌙🌙🌙 राधा संग श्याम नाचे मैं भी नाचूंगा तेरे संग में। रास रचेगा ब्रज में भारी, मुझे दिखाओ प्यारी, गोकुल में आ गए हैं। एक दिन वो…

ओ मेरे भोले स्वामी,कैसे ले जाऊं तोहै साथमें। मोहन के सिवा वहां, कोई पुरुष ना जाए रास में।हो जाए रास में।🌙🌙🌙🌙🌙🌙🌙 हंसी करेगी ब्रिज की नारी, मानो बात हमारी, गोकुल में आ गए हैं। एक दिन….

ऐसा बना दो मुझे, जाने ना कोई इस राज को। मैं हूं सहेली तेरी, ऐसा बताना बृजराज को। बनाकर जुड़ा पहन के साड़ी, चाल चले मतवारी,🌙🌙🌙🌙🌙🌙🌙🌙🌙🌙 गोकुल में आ गए हैं। एक दिन….

हंस के सती ने कहा,बलिहारी जाऊं इस रूपमें।हो इस रूप में।🌙🌙🌙🌙🌙🌙 एक दिन तुम्हारे लिए आए मुरारी इस रूप में। मोहिनी रूप बनाया मुरारी, अब है तुम्हारी बारी, गोकुल में आ गए हैं। एक दिन…

देखा मोहन ने जब, समझ गए वो सारी बात रे।हो सारी बात रे।🌙🌙🌙🌙🌙🌙🌙🌙 ऐसी बजाई बंसी सुध बुध खोए भोलेनाथ रे। सर से खिसक गई जब साड़ी तो, मुस्काए गिरधारी, गोकुल में आ गए हैं। एक दिन…

दीन दयालु तेरा, जब से गोपेश्वर हुआ नाम रे।हो हुआ नाम रे।🌙🌙🌙🌙🌙🌙🌙🌙 ओ भोले बाबा तेरा वृंदावन में बना धाम रे ।ताराचंद कहे ओ त्रिपुरारी, रखियो लाज हमारी, गोकुल में आ गए हैं। एक दिन….

एक दिन वो भोले भंडारी, बन करके बृज नारी, गोकुल में आ गए हैं। गोकुल में आ गए हैं ।पार्वती भी मना के हारी, ना माने त्रिपुरारी, गोकुल में आ गए हैं।

Leave a comment