सुन बरसाने वारी, गुलाम तेरो बनवारी
तेरी पायलिया पर बजे मुरलिया, छम छम नाचे गिरधारी। गुलाम तेरो बनवारी।सुन..
चांद से मुखड़े पर बड़ी-बड़ी अखियां। लट लटके घुंघरारी ।गुलाम तेरो बनवारी ।सुन..
बड़ी-बड़ी आंखियन में झीनो झीनो कजरो ।घायल कुंज बिहारी। गुलाम तेरो बनवारी। सुन..
वृंदावन के राजा होकर छत पर नाचे मुरारी। गुलाम तेरो बनवारी ।सुन…
कदम की डाल पर झूलो पडयो हैं। झोटा देवे बिहारी ।गुलाम तेरो बनवारी। सुन..
वृंदावन की कुंज गलीन में।रास रचयो गिरधारी। गुलाम तेरो बनवारी ।सुन…
बड़े-बड़े देव खड़े दर्शन को ।चाकर कुंज बिहारी ।गुलाम तेरो बनवारी ।सुन…
मान जा ऐ राधा हम भी करें हैं विनती। बार-बार बलिहारी। गुलाम तेरो बनवारी। सुन..