Categories
श्याम भजन लिरिक्स

Shyam Baba tu aja fatafat, श्याम बाबा तूं आजा फटाफट, श्याम भजन

श्याम बाबा तूं आजा फटाफट

तर्ज,हम तुम्हे चाहते हैं ऐसे

श्याम बाबा तू आजा फटाफट। कैसे सोया है तूं, तेरे बच्चों पे आया है संकट ।श्याम बाबा..

श्याम हमको तुम्हारी जरूरत ।अपनों के लिए, क्या नहीं तुमको थोड़ी सी फुर्सत। श्याम बाबा..

इस चक्कर से हमको निकालो। हे मालिक मेरे, अब आकर व्यवस्था संभालो। श्याम बाबा…

याद आते चमत्कार तेरे। तूने सल्टा दिए जो थे संकट पहाड़ों से मेरे।श्याम बाबा…

आज फिर से वह नोबत है आई ।फिर दिखा दो प्रभु, जैसी पहले सफाई दिखाई।श्याम बाबा…

है भरोसा तेरा श्याम प्यारे। तु करेगा कृपा, मेरी नैया लगेगी किनारे।श्याम बाबा…

मेरे रक्षक करो अब तो रक्षा ।हम तो मांगे प्रभु, एक जीवन की फिर तुमसे भीक्षा।श्याम बाबा.

Leave a comment