Categories
श्याम भजन लिरिक्स

Maiya ri maiya ek khilona, मैया री मैया एक खिलौना छोटा सा दिलवादे,श्याम भजन

मैया री मैया एक खिलौना छोटा सा दिलवादे

तर्ज, माईन माईन

मैया री मैया एक खिलौना छोटा सा दिलवादे।चाबी भरकर छोड़ूं तो वो,एक ही रटन लगादे।बोले श्याम श्याम श्याम,बोले श्याम श्याम श्याम।

ना में चाहूं हाथी घोड़ा,ना कोई बाजेवाला। मुझको तो बस आज दिलादे,मोहन मुरलीवाला।🧸🧸🧸🧸🧸🧸🧸🧸🧸 बटन दबाते ही वो झट से,मुरली मधुर बजादे।चाबी भरकर….

मोर मुकुट हो प्यारा प्यारा, मेरे मन बस जाए।जो मुरली की धुन सुनले वो, मस्ती में खो जाए।🧸🧸🧸🧸🧸🧸🧸🧸🧸🧸🧸पग में पायल छम छम बाजे,सबको नाच नचादे।चाबी भरकर…

नैनों से हो अमृत वर्षा,मंद मंद मुस्काए।🧸🧸 ठुमक ठुमक जब चाल चले मन,मतवाला हो जाए।🧸🧸🧸🧸🧸🧸🧸🧸🧸🧸🧸एक बूंद उस अमृत रस की,मैया मुझे पीला दे।चाबी भरकर…

श्याम सुंदर मुरलीवाले को,अपना आज बनाले।ऐसा गर मिल जाय खिलौना,सोया भाग्य जगा दे।🧸🧸🧸🧸🧸🧸🧸🧸🧸🧸🧸🧸 देर करो मत सुन मेरी मैया,जल्दी से दिलवादे।चाबी भरकर…

Leave a comment