Categories
हनुमान (बालाजी) भजन लिरिक्स hanuman balaji bhajan lyrics

Cham cham nache dekho vir hanumana, छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना। रुनझुन नाचे देखो वीर हनुमाना। कहते हैं लोग इसे राम का दीवाना। छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना…

पावों में घुंघरू बांध के नाचे। रामजी का नाम इसे प्यारा लागे। राम ने भी देखो इसे खूब पहचाना। छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना..।।१

जहां जहां कीर्तन होता श्री रामका। लगता है पहरा वहां वीर हनुमान का। राम के चरण में है इनका ठिकाना। छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना….।।२

नाच नाच देखो श्री राम को रिझावे। बनवारी रात दिन नाचता ही जाए। भक्तों में भक्त बड़ा दुनिया ने माना। छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना….।।३

Leave a comment