Categories
एकादशी भजन

Main To Bhul Gai Bhagwan gyaras Bhul gai,मैं तो भूल गई भगवान  ग्यारस भूल गई,ekadashi bhajan

मैं तो भूल गई भगवान, ग्यारस भूल गई।मैं तो भूल गई भगवान, ग्यारस भूल गई।मैं तो भूल गई भगवान, ग्यारस भूल गई।मैं तो भूल गई भगवान, ग्यारस भूल गई।



उठ के सवेरे मैने चकिया चलाई, सारे कुटुंब की रोटी बनाई।उठ के सवेरे मैने चकिया चलाई, सारे कुटुंब की रोटी बनाई। मैंने कर लिया सारा काम, ग्यारस भूल गई।मैं तो भूल गई भगवान, ग्यारस भूल गई।



संगी पड़ोसन मेरी आप बैठ गई।आसन बिछाया गलीचा बिछाया।संगी पड़ोसन मेरी आप बैठ गई।आसन बिछाया गलीचा बिछाया।मैं तो हंस हंस करन लगी बात, ग्यारस भूल गई।मैं तो भूल गई भगवान, ग्यारस भूल गई।





शाम हुई जब हुआ अंधेरा, सब्जी बनाई मैंने रोटी बनाई।शाम हुई जब हुआ अंधेरा, सब्जी बनाई मैंने रोटी बनाई। दीन्हो कुटुंब जिमाये, ग्यारस भूल गई।मैं तो भूल गई भगवान, ग्यारस भूल गई।



रात हुई मेने बिस्तर विछाया, सबको सुलाकर के में सो गई।रात हुई मेने बिस्तर विछाया, सबको सुलाकर के में सो गई।मेरे पड़ते ही लग गई आंख, ग्यारस भूल गई।मैं तो भूल गई भगवान, ग्यारस भूल गई।मैं तो भूल गई भगवान, ग्यारस भूल गई।



यम के दूत मोहे लेने आए, धर्म राज के जाए बैठाई।यम के दूत मोहे लेने आए, धर्म राज के जाए बैठाई। में देख बड़ी घबराई, ग्यारस भूल गई।मैं तो भूल गई भगवान, ग्यारस भूल गई।मैं तो भूल गई भगवान, ग्यारस भूल गई।

Leave a Reply